Edited By Desh Raj, Updated: 03 Jul, 2026 06:02 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता के दावे हवा हो गए हैं। कांग्रेस की कलह सरेआम उजागर हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कांग्रेस के सारे पदों से इस्तीफा दे दिया है।
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता के दावे हवा हो गए हैं। कांग्रेस की कलह सरेआम उजागर हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कांग्रेस के सारे पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा तो दिया ही प्रदेश नेतृत्व से लेकर दिल्ली आलाकमान तक को निशाने पर ले लिया। उन्होंने जीतू पटवारी पर तो आरोप ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी धृतराष्ट्र की संज्ञा दे दी । इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी है।
राहुल गांधी धृतराष्ट्र, खुली आंखों पर पट्टी बांध रखी है-यादव
राकेश सिंह यादव का गुस्सा सिर्फ प्रदेश नेतृत्व तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर गलत और चाटुकार लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। संगठन सृजन अभियान और हाल ही में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को इसके बेहद गंभीर और नुकसानदेह परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
राकेश सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला करके हुए कहा कि गांधी वो वो धृतराष्ट्र बन गए हैं जिन्होंने खुली आंखों में पट्टी बांध रखी है । कई राज्यों में दुर्योधन पैदा कर दिए हैं जो कांग्रेस को ही खा गए। जो कांग्रेस के हित की बात करता है उसको वो सबसे पहले खा जाते हैं। लिहाजा इस कलह और बगावत से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के दावों पर पलीता लग रहा है।