भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज, युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए रेस में ये चेहरे

Edited By meena, Updated: 29 Jun, 2026 04:09 PM

there is a stir in tikamgarh bjp regarding organizational appointments

भाजपा के विभिन्न मोर्चों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर टीकमगढ़ की सियासत इन दिनों गर्माई हुई है। खासकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद...

टीकमगढ़ (उवेश खान) : भाजपा के विभिन्न मोर्चों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर टीकमगढ़ की सियासत इन दिनों गर्माई हुई है। खासकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान कहा था कि संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता को प्राथमिकता देगा। इसके बाद जिले के कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर अपनी बात रखी गई।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी को जिम्मेदारी देने की पैरवी की है। हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संगठन के जानकारों का कहना है कि भाजपा अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला संगठन है और अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व ही करेगा।

उधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीकमगढ़ के मुख्तार अहमद का नाम संभावित दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में भी अभी तक संगठन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों पदों को लेकर संगठन की ओर से औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!