भाजयुमो में जल्द होगी नियुक्तियां, जिलाध्यक्ष रेस में ये युवा चेहरे, इस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2026 09:06 PM

these young faces are in the race for the post of bjym tikamgarh district presid

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के टीकमगढ़ आगमन पर युवा नेताओं ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया...

टीकमगढ़ (उबेश खान) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के टीकमगढ़ आगमन पर युवा नेताओं ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया। वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की रेस में संकल्प जैन, शिवम रिछारिया, चीकू यादव और शिवम तिवारी सहित कई अन्य युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। इसी क्रम में श्याम ट्रेलर का युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ने बड़ी संख्या में युवाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं की भारी मौजूदगी ने उनके बढ़ते जनाधार और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ की झलक दिखाई।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी के सिविल लाइन रोड स्थित होटल पर भी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक के समर्थकों ने उनका स्वागत किया।भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, जिला महामंत्री मनोज देवलिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

PunjabKesari

कांग्रेस में चलती है सिफारिश भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलती है-श्याम टेलर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर ने भाजपा के बड़े नेताओं की सिफारिश से युवा नेता का चयन के सवार पर कहा कि भाजपा के पास योग्य कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। यहां संगठनात्मक नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी के रूटीन का हिस्सा है। जल्द ही नियुक्तियां होंगी। सिफारिश और कॉर्पोरेट नेताओं के पुत्रों को कांग्रेस में जगह दी जाती है। भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह दी जाती है। मैं भी एक सामान्य परिवार से हूं। मेरा कोई भी पारिवारिक सदस्य राजनीति में नहीं रहा। किसी भी जमीनी कार्यकर्ता को कहीं से भी जिम्मेदारी दी जाती है। रही टीकमगढ़ में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के चयन की बात तो यहां भी जो नेता भाजपा के मापदंडों पर खरा उतरेगा उसे ये जिम्मेदारी दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!