Edited By meena, Updated: 22 Jun, 2026 02:40 PM

भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष...
डेस्क: भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से राजनांदगांव जिले की नगर पंचायत घुमका में उपाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार केदार नाथ गुप्ता और जितेंद्र कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों पर्यवेक्षक चयन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। भाजपा संगठन द्वारा की गई यह नियुक्ति स्थानीय निकायों में संगठनात्मक मजबूती और समन्वय को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसके अलावा पीएम मोदी की "मन की बात " कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु प्रभारी व सहप्रभारी की नियुक्तियां भी की गई है।