Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Jun, 2026 02:12 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां जांजगीर चांपा में एक स्कूल के क्लास रूम में शिक्षक के साथ महिला टीचर का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस घटना के बाद छात्रों के...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां जांजगीर चांपा में एक स्कूल के क्लास रूम में शिक्षक के साथ महिला टीचर का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों, स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। इधर वीडियो शिक्षा विभाग के अफसरों तक भी पहुंच गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना का वीडियो नवागढ़ विकासखंड का बताया जा रहा है। वीडियो एक स्कूल के कक्षा के अंदर का बताया जा रहा है। जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक मिलने का दावा किया गया है। हालांकि घटना की वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन, तेजी से वायरल हुए वीडियो पर अभिभावकों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। डीईओ अशोक सिन्हा ने कहा कि वीडियो मिला है, इसकी जांच कर संबंधित मामला सही मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।