MP में जनपद CEO की संदिग्ध मौत से सनसनी,सरकारी आवास पर खाना खाकर सोए थे फिर नहीं उठे,परिवार,विभाग में मातम

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Jul, 2026 08:55 PM

shocking death of janpad ceo in damoh

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है। Damoh Tendukheda CEO  यहां पर तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के सीईओ की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है।

(दमोह): मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है। Damoh Tendukheda CEO  यहां पर तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के सीईओ की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। सीईओ मनीष बागरी की संदिग्ध मौत से हर कोई हैरान है। दरअसल तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मनीष बागरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत  मिले हैं।  मंगलवार सुबह उनका शव सरकारी आवास पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर प्रशासन और पुलिस अमले ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि का मुआयना किया है।

रात को सोए और फिर नहीं उठे

शुरुआती  जांच के मुताबिक  42 वर्षीय मनीष बागरी ने रात का भोजन किया और अपने सरकारी आवास पर सोने चले गए । अगली सुबह काफी देर तक जब वो कमरे से बाहर नहीं निकले तो कर्मचारियों ने आशंका जाहिर की।  अनहोनी की आशंका पर कर्मचारियों ने सरकारी आवास पहुंचकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बागरी बेहोश अवस्था में मिले।उनको तत्काल तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन अफसोस डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लिहाजा उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मान रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

वहीं इस दुखद घटना के बाद मनीष बागरी के परिजनों में शोक की लहर है। मूल रूप से वो जबलपुर के रहने वाले थे।उनकी अचानक मौत की खबर से प्रशासनिक महकमे के साथ ही जानने वालो में  मातम पसर गया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!