MP के शख्स की ईरान के हमले में मौत, भतीजी की शादी की खुशीयां मातम में बदली; पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 02:13 PM

a mp man died in an iranian attack turning the joy of his niece s wedding into

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की ईरान में हुए एक हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे और...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की ईरान में हुए एक हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने भारत लौट रहे थे और एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे, तभी हुए हमले की चपेट में आ गए।

जानकारी के मुताबिक मंजूर अहमद पिछले कई वर्षों से विदेश में रहकर काम कर रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था क्योंकि वे अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए भारत आने वाले थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ईरान में बढ़ते तनाव और हालिया हमले के दौरान उनकी जान चली गई।

मंजूर अहमद के निधन की खबर जैसे ही उज्जैन पहुंची, पूरे परिवार और शहर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार का कहना है कि वे जल्द से जल्द मंजूर अहमद के पार्थिव शरीर को भारत लाना चाहते हैं ताकि उनका अंतिम संस्कार उनके गृह नगर उज्जैन में किया जा सके।

परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था की जाए। स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में विदेश मंत्रालय के संपर्क में बताया जा रहा है।

ईरान में जारी तनाव और हमलों के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने और भारतीय दूतावास के लगातार संपर्क में बने रहने की सलाह दी है। फिलहाल पूरे उज्जैन में मंजूर अहमद के निधन को लेकर शोक का माहौल है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!