MP स्कूल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक सर्जरी, शिक्षकों के तबादले की सूची जारी

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2026 08:57 PM

administrative overhaul in mp school education department list of teacher trans

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने चार शिक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी ...

भोपाल : मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने चार शिक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित करते हुए नई पदस्थापना दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में कुल चार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के नाम शामिल हैं। इन शिक्षकों का एक जिले से दूसरे जिले की शैक्षणिक संस्थाओं में स्थानांतरण किया गया है।

PunjabKesari

आदेश के मुताबिक, एक उच्च माध्यमिक शिक्षक को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पदस्थ किया गया है, जबकि तीन अन्य शिक्षकों का स्थानांतरण शासकीय कॉलेजों में किया गया है।

विभाग का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं। संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!