Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2026 04:54 PM

संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी...
डेस्क : भाजपा संगठन ने युवा मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गरियाबंद जिले में जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।
इसी क्रम में गरियाबंद जिले के संगठन में भी बदलाव करते हुए नए जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।


भाजपा युवा मोर्चा में हुई इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। नए पदाधिकारियों पर अब संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी होगी।