सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें क्या पीछे है की वजह

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Aug, 2026 11:44 AM

holiday announced for all schools on monday

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां जबलपुर में सोमवार यानी 10 अगस्त को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसका आदेश जारी किया है। दरअसल, कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के कारण...

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। यहां जबलपुर में सोमवार यानी 10 अगस्त को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसका आदेश जारी किया है। दरअसल, कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, सोमवार को 10 अगस्त संस्कार कांवड़ यात्रा और गुप्तेश्वर शाही सवारी निकाली जाएगी। इसके चलते स्कूलों के विद्यार्थियों को आने जाने में यातायात संबंधी परेशानी होगी। ऐसे में छात्रों के हित में जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। इस दौरान शहर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जबलपुर शहर में संस्कार कांवड़ यात्रा एवं गुप्तेश्वर शाही सवारी यात्रा के कारण छात्रों को छुट्टी की गई है।

बता दें कि यह भव्य यात्रा गुप्तेश्वर मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी, इसके बाद जबलपुर स्थित पहाड़ी पर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम तक सम्पन्न होगी। जिसमें हजारों शिव भक्त शामिल होंगे। यह मान्यता है कि सावन मास में भगवान शिव अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!