Congress विधायक ने समझा किसानों का दर्द, किसानों के लिए बड़ा ऐलान,करेंगे ये काम

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Jul, 2026 04:29 PM

congress mla acknowledges farmers  plight

मध्यप्रदेश के हरदा से  किसानों के लिए विधायक ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल हरदा के विधायक डॉ. आरके दोगने ने किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने वेतन का एक बड़ा हिस्सा किसानों के कल्याण के लिए देने

(हरदा): मध्यप्रदेश के हरदा से  किसानों के लिए विधायक ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल हरदा के विधायक डॉ. आरके दोगने ने किसानों के हित में बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने वेतन का एक बड़ा हिस्सा किसानों के कल्याण के लिए देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों की मांगों को देखते हुए हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों की सारी मूंग फसल की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।  उन्होंने मांग की है कि र्तमान में केवल 25 प्रतिशत मूंग की खरीदी किए जाने से किसानों में भारी असंतोष है और यह समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है।

दोगने ने वेतन का 75 प्रतिशत किसान कल्याण कोष में देने की घोषणा की

वहीं हरदा विधायक आरके दोगने ने कहा कि वह किसानों के हित में अपने वेतन का 75 प्रतिशत हिस्सा किसान कल्याण कोष में देने के लिए तैयार हैं। विधायक दोगने ने कहा कि पहले किसान स्थानीय स्तर पर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन अब आंदोलन प्रदेश स्तर तक पहुंच चुका है औऱ  यदि समय रहते सरकार ने उचित निर्णय नहीं लिया तो समस्या और बढ़ सकती है। किसानों के हित में 100 प्रतिशत मूंग फसल की खरीदी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी किसानों के हित में कदम उठाया है। उन्होंने मूंग खरीदी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। कमलनाथ ने कहा कि किसान, औने-पौने दामों पर मूंग बेच रहे हैं। यह उनके साथ अन्याय है। गौर करने वाली बात है कि अपनी मांगों के समर्थन में कई जिलों के हजारों किसान भोपाल में डेरा डाले बैठे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!