CS अनुराग जैन की विदाई,इस चेहरे को मिली MP के सर्वोच्च प्रशासनिक अफसर की जिम्मेवारी, CM मोहन ने दी बधाई

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Jul, 2026 10:51 PM

ashok varnwal takes charge as chief secretary of mp

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ चुकी है, उनको नीति आयोग का नया CEO बनाया गया है। अब मध्य प्रदेश शासन ने एक अहम आदेश जारी किया है।

(भोपाल): मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ चुकी है, उनको नीति आयोग का नया CEO बनाया गया है। अब मध्य प्रदेश शासन ने एक अहम आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक साल 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक वर्णवाल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मध्य प्रदेश का स्थानापन्न मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अशोक वर्णवाल मुख्‍य सचिव अनुराग जैन की जगह लेंगे.

वर्णवाल अब प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार भी संभालेंगे...

आपको बता दें कि अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) तथा आयुक्त (खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। वर्णवाल अब प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार भी संभालेंगे.

जाने कौन हैं IAS अशोक वर्णवाल?

मध्‍य प्रदेश के नए मुख्य सचिव IAS अधिकारी अशोक वर्णवाल वैसे मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। इनका जन्म  27 जनवरी 1969 को हु आ था। अशोक वर्णवाल ने 15 सितंबर 1991 को भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्‍वाइन की थी। अशोक वर्णवाल के बारे में बता दें कि ये  गुना, शहडोल के साथ ही देवास के  कलेक्‍टर भी रह चुके हैं.

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!