मीनाक्षी विवाद के बाद MP में मच गया सियासी भूचाल! आज कांग्रेस उठाने जा रही बड़ा कदम

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jun, 2026 10:58 AM

congress launches statewide protest over meenakshi row

मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद अब सड़क से लेकर सत्ता के गलियारों तक गूंजने लगा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद अब सड़क से लेकर सत्ता के गलियारों तक गूंजने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल बताते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सोमवार से शुरू हो रहा यह तीन दिवसीय अभियान प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस की ताकत और नाराजगी का प्रदर्शन करेगा।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया, जिसके चलते लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक न्याय की गुहार लगाने के बावजूद राहत नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिलना, निर्वाचन आयोग द्वारा अपील खारिज किया जाना और सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिकारिता का हवाला देकर याचिका अस्वीकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने अब जनआंदोलन का रास्ता चुना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 15 जून को युवा कांग्रेस, 16 जून को एनएसयूआई और 17 जून को महिला कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा कार्यालयों का घेराव और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्यसभा चुनाव से शुरू हुआ यह विवाद अब प्रदेश में बड़े राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है। आने वाले तीन दिनों में कांग्रेस का आंदोलन किस दिशा में जाता है और भाजपा इसका क्या जवाब देती है, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में नए सियासी संघर्ष की शुरुआत बनता नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!