MP में भीषण हादसा! दो युवकों की एक साथ थम गई सांसे, कार पेड़ से टकराई; उड़े परखच्चे

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jul, 2026 04:34 PM

horrific accident in mp two youths lost their lives instantly

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें...

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना आज तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल एवेन्यू रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दीपक गुप्ता (23) और कौशिक दास (15) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पोस्टमाटर्म की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय कार कौन चला रहा था। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि दुर्घटना के वक्त चालक की सीट पर कौन था और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। मामले की जांच के तहत पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की एक संभावित वजह मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!