Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2026 09:00 PM

छतरपुर शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी उपकेंद्र छतरपुर में 33 केवी मेन बस सेक्शन आइसोलेटर के सिंगल जेब्रा जम्पर...
छतरपुर(राजेश चौरसिया) : छतरपुर शहर सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी उपकेंद्र छतरपुर में 33 केवी मेन बस सेक्शन आइसोलेटर के सिंगल जेब्रा जम्पर और क्षतिग्रस्त जम्परों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते 10 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित 33 केवी फीडरों का शटडाउन लिया जाएगा।
बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता (संचालन एवं संधारण), संभाग छतरपुर ने इसकी सूचना जारी की है। शटडाउन के दौरान शहर के छत्रसाल चौक, जवाहर रोड, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सटई रोड, पन्ना रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ढडारी, बसारी, मऊसहानियां और गढ़ीमलहरा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
शहर के मुख्य बाजार और कॉलोनियां होंगी प्रभावित
- 33 केवी छतरपुर पावर हाउस फीडर: कजलया पीपल, समनीगर, बेनीगंज, परवारी मोहल्ला, बड़ी कुंजरहटी, छत्रसाल चौक, जवाहर रोड, नया मोहल्ला, जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट, पुरानी बस्ती, नूरानी बस्ती, बसारी दरवाजा, अमानगंज, महाराजा कॉलेज रोड, सनसिटी, ईशानगर रोड, शांति नगर कॉलोनी, पेप्टेक, सागर रोड और जिला अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
- 33 केवी सटई रोड फीडर: चौबे कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा, महाराणा प्रताप नगर, सिनिटस कॉलोनी, सटई रोड, पीताम्बरा, नई गल्लामंडी, छत्रसाल नगर, सुरेंद्र विलास, पैराडाइस सिटी, नंदा कानन, पन्ना रोड, बजरंग नगर और अंबेडकर नगर प्रभावित रहेंगे।
- सौरा सब-स्टेशन: पेप्टेक, गल्लामंडी, पेप्टेक टाउन, ट्रांसपोर्ट नगर, सौरा रोड और विश्वनाथ कॉलोनी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
ढडारी, बसारी और मऊसहानियां क्षेत्र में भी कटौती
- 33 केवी ढडारी फीडर: ढडारी, ललौनी, परा, कतरवारा, पराचौकी, बूदौर, उदयनपुरा, चौका, रसुइयाभाटन, बजरंगगढ़ और रामपुरा सहित संबंधित गांवों में बिजली बंद रहेगी।
- 33 केवी बसारी फीडर: चंद्रपुरा क्षेत्र, छतरपुर ग्रामीण के गांवों, ओम साईं राम होटल और पं. देव प्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित होगी।
- 33 केवी मऊसहानियां फीडर: देवपुर, वनगांव, राजपुरवा, धमौरा, आमखेड़ा, कटरा, टीकर, कैड़ी, भगवंतपुरा, खंदेवरा, बकायन, चैतगिरी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी, देरी रोड, सागर रोड और बगौता क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
- 33 केवी गढ़ीमलहरा फीडर: मोरवा स्थित मेसर्स निर्भय स्टोन क्रेशर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय, वाटर वर्क्स, हमा निवारी, गढ़ीमलहरा उपकेंद्र और संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बंद होने से पहले निपटा लें जरूरी काम
बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों और संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने सहित बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग के अनुसार, विद्युत लाइनों के रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए शटडाउन लिया जा रहा है।