कांग्रेस अध्यक्ष की PM मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी से गु्स्साए CM, कहा-जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Oct, 2026 09:33 PM

cm expresses anger over congress president insulting remarks pm modi s father

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिरार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिताजी के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा कीहै। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

(भोपाल):मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिरार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिताजी के संबंध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा कीहै। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को भी राजनीति में घसीटने से नहीं चूकती।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण पूरे देश के सामने है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस टिप्पणी की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!