PM मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी से भड़के CM, कहा- ये कांग्रेस की गिरी सोच,संस्कारहीन राजनीति सबके सामने

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Oct, 2026 09:43 PM

kharge remark on pm modi s father reflection of congress regressive mindset cm

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना

(रायपुर): पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी पर घृणित और अमर्यादित टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है। यब बात छतीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कही है।

साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। जनता इस संस्कारहीन ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। जब-जब कांग्रेस ने ऐसी घृणित भाषा अपनाई, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया। इस बार भी वही होगा। जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी, न स्वीकार करेगी और समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार से इसका करारा जवाब देगी।

राजनीतिक विरोध की आड़ में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का खुला प्रमाण है। खड़गे जी को देश से सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!