BJP दिग्गज विधायक के बेटे का अचानक निधन, गम में डूबी MP भाजपा, CM मोहन से लेकर शिवराज-खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2026 11:54 AM

sudden demise of a veteran bjp mla s son mp bjp plunged

भोपालः मध्यप्रदेश के भिंड में विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 35 वर्ष की आयु में दिल्ली में एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। उनके निधन की खबर से भाजपा...

भोपालः मध्यप्रदेश के भिंड में विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह का निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 35 वर्ष की आयु में दिल्ली में एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ी है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दुख जताया है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और शिवराज चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "भिंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह जी के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह पीड़ा असहनीय है। अपार दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी एक्स पर भावुक पोस्ट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- "भिंड से भाजपा विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह जी के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु पुण्यात्मा को अपने धाम में स्थान दें व इस कठिन परिस्थिति में शोकमय परिजनों का सामर्थ्य बनाएं रखें।"


केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पोस्ट कर लिखा- "भिंड विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह जी के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह जी के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। युवा पुत्र का इस तरह चले जाना घर-आंगन को सूना कर जाता है। परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नरेंद्र जी और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!