MP भाजपा में क्या चल रहा, कांग्रेस नेत्री ने सबकी सुना दी कहानी, विजयवर्गीय, शिवराज और मालिनी गौड़ का किया जिक्र

Edited By meena, Updated: 17 Oct, 2026 01:46 PM

reena borasi s statement on the internal strife within the bjp

उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में रहकर काम नहीं कर पा रहे हो तो हमारे साथ आ जाइए। क्योंकि हम भी जनता की लड़ाई ही लड़ रहे हैं...

भोपाल : मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। चाहे वो इंदौर जल संकट और भागीरथपुरा दूषित पानी कांड हो और चाहे आदिवासियों पर हुए अतिक्रमण की कार्रवाई हो। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधना शुरु कर दिया है। कांग्रेस नेत्री व महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने तो इन नेताओं को नसीहत देते हुए भाजपा छोड़ने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में रहकर काम नहीं कर पा रहे हो तो हमारे साथ आ जाइए। क्योंकि हम भी जनता की लड़ाई ही लड़ रहे हैं।

वीडियो

रीना बोरासी ने भाजपा की अंदरूनी कलह को सत्ता की लड़ाई बताते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी लड़ाई जनता पर भारी पड़ रही है। जिसका खामियाजा इंदौर शहर पहले भी भागीरथपुरा कांड के रुप में भुगत चुका है। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा कांड के समय भी बात सामने आई थी कि महापौर, मंत्री और सारे विधायक कह रहे थे कि अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते। रीना बोरासी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहे तो इसका खामियाजा इंदौर की जनता क्यों भुगते?

बोरासी ने आगे कहा कि इंदौर से जल संसाधन मंत्री होते हुए इंदौर की जनता जलसंकट से जूझ रही है। विजयवर्गीय बैठक बुलाते हैं तो मंत्री और विधायक नहीं पहुंचते। मालिनी गौड़ कहती है कि हम एक नल का कनेक्शन नहीं करा पा रहे तो बैठक में जाकर क्या करें? ऐसे में नेताओं की आपसी खींचतान का भुगतान जनता को करना पड़ रहा है।

बोरासी ने आगे कहा कि इधर शिवराज सिंह चौहान अलग धरना देकर बैठे हैं। इन सबके बीच प्रदेश की जनता परेशान हो रही है। उन्होंने  तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह जैसे नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि अगर सत्ता में रहकर भी आपकी सुनवाई नहीं हो रही तो इस्तीफा देकर हमारे साथ आ जाइए। हमारे साथ जनता के लिए काम करिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!