Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2026 09:26 PM

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी दतिया प्रवास पर पहुंचे। दतिया आगमन पर उन्होंने मारुतिनंदन कॉलोनी...
दतिया (राघवेंद्र यादव) : मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष तिवारी दतिया प्रवास पर पहुंचे। दतिया आगमन पर उन्होंने मारुतिनंदन कॉलोनी स्थित अपने निज निवास पर आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सौजन्य भेंट की। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों से उन्हें अवगत कराया।
निवास पर जनसुनवाई के पश्चात आशुतोष तिवारी बड़ौनकलां गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां भी ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष जीतू कमरिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।