दतिया भाजपा कार्यालय में लगे पोस्टर पर गरमाई सियासत, नरोत्तम मिश्रा दिखे, लेकिन गायब हुआ ये चेहरा

Edited By meena, Updated: 07 Sep, 2026 06:44 PM

ashutosh tiwari missing from the poster displayed at the datia bjp office

दतिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लगे एक शुभकामना पोस्टर ने जिले की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया...

दतिया (राघवेंद्र यादव) : दतिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लगे एक शुभकामना पोस्टर ने जिले की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नरोत्तम मिश्रा और स्थानीय पार्षदों तक के फोटो लगे हुए हैं, लेकिन दतिया विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का फोटो गायब है।

बताया जा रहा है कि यह पोस्टर किसी पर्व/कार्यक्रम की शुभकामनाओं को लेकर भाजपा कार्यालय पर लगाया गया है। पोस्टर में शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला स्तर के कई नेताओं और पार्षदों को जगह दी गई है, लेकिन उपचुनाव में बेहद कम अंतर से चुनाव हारे आशुतोष तिवारी का न तो फोटो है और न ही नाम।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आशुतोष तिवारी हाल ही में हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी थे और बेहद कम वोटों से चुनाव हारे थे। चुनाव के बाद से ही वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और संगठन के कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं।

ऐसे में पार्टी कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर लगे पोस्टर से उनका फोटो गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या यह भाजपा के अंदर चल रही अंदरूनी कलह का प्रतीक है या फिर किसी सोची-समझी रणनीति के तहत उन्हें पोस्टर से बाहर रखा गया है।

वहीं पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक भूल हो सकती है, लेकिन जिस तरह से जिलाध्यक्ष पद को लेकर नरोत्तम मिश्रा और आशुतोष तिवारी खेमे के बीच खींचतान की चर्चा चल रही है, उसमें इस पोस्टर को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल यह पोस्टर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!