पुलिस विभाग में अचानक मेगा ट्रांसफर! SI, ASI, प्रधान आरक्षक समेत 50 पुलिसकर्मी इधर से उधर

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jul, 2026 01:37 PM

shahdol police mega transfer 50 personnel reshuffled

जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है।

शहडोल। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जारी आदेश के तहत जिला पुलिस बल के 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस व्यापक फेरबदल के बाद कई थानों की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

इस तबादला सूची में कार्यवाहक उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक, आरक्षक तथा महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक बदलाव सोहागपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में किए गए हैं। वहीं रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को जिले के प्रमुख थानों—जैतपुर, बुढ़ार, अमलाई, जयसिंहनगर, व्यौहारी सहित अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

PunjabKesari

प्रशासनिक आदेश के अनुसार कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला कंट्रोल रूम में भी पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना बताया जा रहा है।

एसपी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तीन दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय सीमा में जॉइनिंग नहीं करने की स्थिति में इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

PunjabKesari

पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में नई कार्यसंस्कृति और बेहतर जवाबदेही स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर थानों की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!