पूर्व CM ‘मामा’ शिवराज ने अचानक रोका काफिला, कांग्रेस नेताओं से बोले - आओ गले मिलो, जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jun, 2026 07:36 PM

shivraj singh chouhan stops convoy midway tells protesters come let s hug

मध्यप्रदेश के सीहोर में उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया जब केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया जब केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। खाद, बीज और फसल बीमा जैसी मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया और मंत्री के काफिले को रोक दिया।

सड़क पर रोका काफिला, नारेबाजी से गूंजा इलाका

जानकारी के अनुसार, जैसे ही शिवराज सिंह चौहान का काफिला सीहोर क्षेत्र से गुजरा, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खरीफ सीजन के समय किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बीज की कीमतें और फसल बीमा से जुड़ी परेशानियाँ भी लगातार बढ़ रही हैं।

शिवराज सिंह चौहान का अनोखा रिएक्शन

स्थिति को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गाड़ी रुकवाई और स्वयं नीचे उतरकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ नेताओं से हाथ मिलाया और माहौल को शांत करने की कोशिश की। मौके पर उन्होंने कहा - आओ गले लगो,” जिससे अचानक तनावपूर्ण माहौल में हल्की नरमी देखने को मिली।

इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों से उनकी समस्याएं सुनीं और शांत रहने की अपील भी की।

कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि खाद की आपूर्ति में गंभीर अव्यवस्था है। कई क्षेत्रों में बुकिंग के लिए सर्वर डाउन होने की समस्या सामने आ रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती से किसानों की परेशानी और बढ़ रही है।

नेताओं ने मांग की कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए ताकि खरीफ बुवाई प्रभावित न हो।

सरकार का आश्वासन

वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह किसानों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

जनकल्याण शिविर में भी शामिल हुए

सीहोर दौरे के दौरान उन्होंने जनकल्याण शिविर में भी भाग लिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 21,000 लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है और अब फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!