Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Oct, 2026 03:23 PM

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की के साथ होटल में कई बार संबंध बनाए गए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को...
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के जबलपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की के साथ होटल में कई बार संबंध बनाए गए। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात पवन कोरी नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि उसे प्रेम जाल में फंसाया गया। इसके बाद शादी का प्रस्ताव उसके आगे रखा। लड़की ने अपने नाबालिग होने की जानकारी दी। तो आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर बातों में फंसा लिया। बताया गया कि इसके बाद से युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
आरोप है कि युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर घंटाघर स्थित विभिन्न कैफे, लॉज और शहर के आसपास के रिसॉर्ट्स-होटल में ले जाता था। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। लगातार हो रहे शोषण और प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत दिखाई और अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई।
इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत ओमती थाने पहुंचे और आरोपी पवन कोरी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी पवन कोरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है।