Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Sep, 2026 10:53 AM

MP desk: मध्यप्रदेश के झाबुआ में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 6 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि रिश्ते में मुंह बोले भाई ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। वह घुमाने के बहाने साथ ले गया था। इसी...
MP desk: मध्यप्रदेश के झाबुआ में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 6 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि रिश्ते में मुंह बोले भाई ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। वह घुमाने के बहाने साथ ले गया था। इसी दौरान सुनसान जगह पर नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है। रोती-बिलखती पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र का है। जहां एक छह वर्षीय बालिका से 19 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। बताया गया कि आरोपी बालिका का दूर का रिश्तेदार और मुंह बोला भाई है। सूत्रों के मुताबिक, बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान युवक उसे घुमाने का झांसा देकर साथ ले गया। आरोप है कि सुनसान खेत में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी बालिका को वापस उसके घर छोड़कर वहां से चला गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर उनके होश उड़ गए।
पीड़िता के परिजन उसे साथ लेकर काकनवानी थाने पहुंचे। जहां पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।