मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 316 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,657 हुई

Edited By PTI News Agency, Updated: 10 Jul, 2020 11:33 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 10 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,657 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 10 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,657 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 638 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन तथा टीकमगढ़ में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 60 नये मामले ग्वालियर में आये हैं, जबकि भोपाल में इस बीमारी के 57 तथा इंदौर में 44 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 249 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 259 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 116, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 16,341 संक्रमितों में से अब तक 12,481 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 3,538 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,462 निषिद्ध क्षेत्र हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!