भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 8 सीट पर दर्ज की जीत ,दो पर आगे,कोरबा कांग्रेस जीती

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2024 11:00 PM

chhattisgarh lok sabha elections counting of votes begins on 11 seats

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 8 सीट पर जीत दर्ज कर ली है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल जीत गए हैं,दुर्ग से विजय बघेल 4 लाख से ज्यादा वोटो से जीत गए हैं। राजनांदगांव से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हार गए हैं। यहां से संतोष पांडेय जीत गए हैं।

1. कोरबा -कांग्रेस- ज्योत्सना महंत- 7561 वोटो से आगे
2. सरगुजा - भाजपा - चिंतामणि महाराज - 77171वोट से आगे 
3. रायगढ़ - भाजपा -  राधेश्याम राठिया 123293 वोट से आगे 
4. जांजगीर चांपा- भाजपा- कमलेश जांगड़े 40692 वोट आगे 
5. बिलासपुर -भाजपा - तोखन साहू 29503 वोट से आगे 
6. राजनांदगांव -भाजपा- संतोष पांडे 26600वोट से आगे 
7. दुर्ग - भाजपा - विजय बघेल 152576 वोट से आगे 
8. रायपुर -भाजपा- बृजमोहन अग्रवाल 165751 वोट से आगे 
9. महासमुंद -भाजपा- राजकुमारी चौधरी 22696 वोट, 
10. बस्तर - भाजपा - महेश कश्यप 19581 वोट से आगे
11. कांकेर- भाजपा- भोजराज नाग 23969 वोट से आगे

राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी। जिक्रयोग है कि वर्ष 2004 से 2014 तक हुए तीन आम चुनावों में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीट जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में भाजपा ने नौ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की थी। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!