रिहा होने के 2 घंटे बाद ही गिरफ्तार हुए मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, मंदिर की जमीन से जुड़ा है मामला

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2024 01:10 PM

mauganj mla pradeep patel arrested again

मध्य प्रदेश के  मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की एक बार फिर से गिरफ्तारी हुई है। उन्हें महादेवन शिव मंदिर देवरा से किया गया गिरफ्तार...

रीवा (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के  मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की एक बार फिर से गिरफ्तारी हुई है। उन्हें महादेवन शिव मंदिर देवरा से किया गया गिरफ्तार, वज्र वाहन में बैठाकर लाया गया नईगढ़ी रेस्ट हाउस जहां विधायक भी को अभिरक्षा में रखा गया है। बता दें कि प्रदीप पटेल को 19 नवंबर से हिरासत में लेकर रीवा के अस्थाई जेल सामुदायिक भवन में रखा गया था। जहां आज लगभग 8:00 बजे उन्हें स्थाई जेल से रिहाई मिली, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि मंगलवार को देवरा गांव में ही मंदिर की जमीन को विवाद हुआ था, जहां आगजनी-पथराव हुआ था। विधायक खुद ही जेसीबी मशीन लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए थे।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक विधायक प्रदीप पटेल रीवा के अस्थाई जेल से रिहा होने के बाद देवरा महादेवन शिव मंदिर मऊगंज के लिए रवाना हुए थे लेकिन करीब 9:30 बजे के आसपास उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल रीवा से अपने दल बल के साथ देवरा महादेवन शिव मंदिर के लिए रवाना हुए थे लेकिन मंदिर के आसपास पुलिस के द्वारा भारी बैरिकेडिंग की गई है जिसके कारण मऊगंज विधायक मंदिर तक नहीं पहुंच पाए। मंदिर के समीप ही बनाई गई बैरिकेडिंग के पास पुलिस ने उन्हें रोक कर दोबारा से गिरफ्तार करते हुए वज्र वाहन से नईगढ़ी के रेस्ट हाउस में अभिरक्षा में रखा गया। रेस्ट हाउस के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!