देश में पहली बार इंदौर में मना NOTA का जन्मदिन! कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न...

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Jun, 2024 02:06 PM

nota s birthday celebrated in indore

इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक नोटा पर वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कांग्रेस के आव्हान पर नोटा को वोट देने की अपील लोकसभा चुनाव में की गई थी। जिसके तहत 2 लाख से अधिक मत नोटा को मिले हैं। 

PunjabKesari

इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं, जिस पर लिखा था, "भाजपा ने खेल किया है खोटा" "इंदौर की जनता ने दबाया नोटा" साथ ही नारे भी लगाए। शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया है कि इंदौर लोकसभा चुनाव में 2,18,674 लाख वोट नोटा में देकर आम जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर किया।

PunjabKesari
जिस तरीके का कृत्य भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया था और लोकतंत्र की हत्या की थी,उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में इंदौर और देश में नोटा नम्बर-1 आया है। इसलिए नोटा का जश्न कांग्रेसजनों ने जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!