Edited By meena, Updated: 11 May, 2023 03:12 PM
बालोद में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी बस पलट गई जिससे लगभग 15 लोग घायल हो गए, घायलों में से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है
बालोद (लीलाधर निर्मलकर) : बालोद में देर रात बड़ा हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी बस पलट गई जिससे लगभग 15 लोग घायल हो गए, घायलों में से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा गुंडरदेही दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम कचांदुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी यात्री धमतरी से दुर्ग चौथिया गए हुए थे जहां से वापसी के दौरान देर रात यह हादसा हो गया।
सभी घायलों को रात में ही गुंडरदेही सामुदायिक स्वाथ्य्य केंद्र लाया गया। जहां एक 65 वर्षीय महिला को उपचार के लिए रैफर किया गया। वहीं 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।