Edited By Himansh sharma, Updated: 06 May, 2024 10:00 PM
जबलपुर जिले में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें की पति ने ही अपनी पत्नी की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पति ने अपने दोस्तों को 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी और 20 हजार रुपए एडवांस भी दे चुका था। पुलिस ने इस मामले में पति शुभम चौधरी और उसके दोस्त अनुराग और प्रहलाद और शिबू को गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का किसी महिला से अफेयर चल रहा था।
पति के अफेयर की पत्नी को लग गई थी जानकारी ...
इसकी जानकारी उसकी पत्नी को लग गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था। शनिवार की रात को बोलेरो में रेशमा चौधरी का शव मिला था और पति का कहना था कि चार-पांच बदमाश आए और उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसका सिर फोड़ दिया और मोबाइल और पैसे लूट कर ले गए।
आरोपी पुलिस के सामने बार-बार बदल रहा था बयान ..
लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस के सामने बयान बदल रहा था। आरोपी ने बताया था कि वह अपनी पत्नी को मायका मदर टैरेसा नगर छोड़ने जा रहा था। तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 3 महीने से अपनी पत्नी को मारने का प्लान बना रहा था। इस के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे दिया।