मध्य प्रदेश के सभी केंद्रीय मंत्रियों का भोपाल में होगा भव्य स्वागत, प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियां शुरू

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Jun, 2024 07:12 PM

union ministers will be given grand welcome in bhopal

जीत के बाद मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों को जगह मिलने से प्रदेश बीजेपी बेहद उत्साहित है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के 6 सांसदों को जगह मिलने से प्रदेश बीजेपी बेहद उत्साहित है। इसी के चलते रविवार 16 जून को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मध्य प्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

आपको बता दें कि 16 जून को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य और केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन भोपाल पहुंचेंगे। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पार्टी को मिली शानदार जीत के चलते प्रदेश के 6 मंत्रियों को केंद्र में स्थान मिला है।

PunjabKesariरविवार 16 जून को इन सभी मंत्रियों का भोपाल में स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने व्यक्तिगत रूप से सभी मंत्री विधायक को पत्र लिखा है। सभी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। इसके अलावा प्रदेश भर से भारी तादात में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!