आशुतोष राणा हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर कही ये बात...

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2021 04:21 PM

ashutosh rana became corona positive

फिल्म अभिनेता, प्रख्यात विचारक, लेखक आशुतोष राणा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होने स्वयं से ही सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की। उन्होने एक पोस्ट मे लिखा है कि- "हमारा शरीर एक दुर्ग की भांति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन...

नरसिंहपुर(रोहित अरोरा): फिल्म अभिनेता, प्रख्यात विचारक, लेखक आशुतोष राणा भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होने स्वयं से ही सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की। उन्होने एक पोस्ट मे लिखा है कि- "हमारा शरीर एक दुर्ग की भांति होता है उसमें नौ द्वार होते हैं, उन नौ द्वारों के भीतर विराजमान परम चेतना, उनकी रक्षा करने वाली शक्ति को दुर्गा कहा जाता है। आज भारतीय नव वर्ष आरम्भ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा ताकि वे हमारी काया और चित्त को अधर्म से धर्म की ओर, स्वार्थ से परमार्थ की ओर, विषयाशक्ति से ब्रह्मशक्ति की ओर, विकार से संस्कार की ओर मोड़ने में सहायक हों। 

PunjabKesari

इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपकी देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी के विशेष अनुकम्पा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला की मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं, मैं तत्काल ही इस विकार से मुक्त होने दिशा में बढ़ गया हूं, मुझे परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी की कृपा पर अखंड विश्वास है की मैं शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। मैंने अपने सम्पूर्ण परिवार का टेस्ट भी करवा लिया है जिसकी रिपोर्ट कल आ जाएगी। किंतु ७ अप्रेल के बाद अपने सम्पर्क में आए हुए सभी मित्रों, शुभचिंतकों, प्रशंसकों से निवेदन है की वे भी निर्भय होकर अपनी जांच करवाएं। 

PunjabKesari

नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ मैं महादेव शिव और मातेश्वरी पार्वती से प्रार्थना करता हूं कि वे आप सभी को स्वस्थ, प्रसन्न, सुखी, सुरक्षित रखते हुए दीर्घायु प्रदान करें, ताकि हमारा जीवन मात्र सफल ही नहीं सार्थक भी हो सके। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!