Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Feb, 2026 02:33 PM

Bhopal की राजधानी से देह व्यापार और दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहीरा और आफरीन समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए Bagsevania Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित...
भोपाल: Bhopal की राजधानी से देह व्यापार और दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहीरा और आफरीन समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए Bagsevania Police Station में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित सोनी के अनुसार, पीड़िताओं की शिकायत पर दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चंदन यादव, अमरीन उर्फ माहीरा और आफरीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

भरोसा जीतकर फंसाने का आरोप
पीड़िताओं का आरोप है कि पहले उनसे दोस्ती की गई, फिर नौकरी और साथ रहने का लालच देकर जाल में फंसाया गया। नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।
देह व्यापार से कमाई करोड़ों की संपत्ति
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बहनें पहले स्पा सेंटर में काम करती थीं। चंदन यादव के संपर्क में आने के बाद कथित तौर पर ब्लैकमेल और दबाव के जरिए युवतियों को देह व्यापार में धकेला गया। आरोप है कि इस धंधे से भारी रकम कमाकर झुग्गी से निकलकर आलीशान विला तक का सफर तय किया गया। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पीड़िताओं के परिजनों ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति संभाली।
नौकरी का झांसा और लिव-इन का जाल
एक पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा के एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात आफरीन से हुई थी। बाद में वह उसके साथ रहने लगी और फिर अमरीन के संपर्क में आई। अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव पर दुष्कर्म का आरोप है। दूसरी युवती ने बताया कि दीपावली 2025 पर निजी मॉल के पास मुलाकात के बाद उसे फिक्स इनकम वाली नौकरी का झांसा दिया गया। बाद में घर में रहने का दबाव बनाया गया और कई बार दुष्कर्म किया गया।
अन्य युवकों पर भी आरोप
पीड़िता ने चानू और यासिर नाम के युवकों पर भी दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। साथ ही, देह व्यापार के लिए दबाव बनाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।