बैंड बजाने से मना करने पर MP में 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कांग्रेस ने उठाये सवाल

Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2024 07:47 PM

policeman suspended for refusing to play band

नहीं बजाओगे, बेंड तो हो जाओगे सस्पेंड ! जी हां मध्यप्रदेश में 25 पुलिस कर्मियों को बेंड न बजाने पर सस्पेंड कर दिया गया है...

भोपाल : नहीं बजाओगे, बेंड तो हो जाओगे सस्पेंड ! जी हां मध्यप्रदेश में 25 पुलिस कर्मियों को बेंड न बजाने पर सस्पेंड कर दिया गया है। प्रदेश के मंदसौर, रायसेन, खण्डवा, हरदा और सीधी में पदस्थ पुलिस कर्मियों ने 15 अगस्त कार्यक्रम में बेंड बजाने से मना कर दिया। जिसके बाद इन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। इन पुलिस कर्मियों का कहना है कि उनकी भर्ती जर्नल ड्यूटी में हुई थी अब वह बेंड बजाएगे तो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी। वही अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है।

PunjabKesari

कांग्रेस का कहना गई कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है तब यह स्थिति है तो प्रदेश में कर्मचारियों के साथ क्या हो रहा होगा। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि सरकार पुलिस बल की कमी की बात करती है लेकिन बड़े अधिकारियों के यहां दर्जनों में पुलिसकर्मियों को विभिन्न कामों में लगाया जाता है जो कि अनुचित है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!