Edited By Prashar, Updated: 05 Jul, 2018 02:05 PM
इंदौर-भोपाल हाईवे पर काली सिंध नदी के पुल पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय सेना का सिपाही भी शामिल है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर चार लोग रॉंग साइड से भोपाल की ओर से आ रहे ट्रॉले में घुस...
देवास : इंदौर-भोपाल हाईवे पर काली सिंध नदी के पुल पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय सेना का सिपाही भी शामिल है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर चार लोग रॉंग साइड से भोपाल की ओर से आ रहे ट्रॉले में घुस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डॉयल-100 ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में सुमेर (35), प्रदीप सिंह (27), सुमेर (40) और सोबाल सिंह (40) कीमौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्ट करवाकर परिजनों को सौप दिए हैं। वहीं, ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि मृतक सुमेर सिंह भारतीय सेना में सैनिक था।