पूर्व सीएम कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस की टीम, भाजपा प्रत्याशी ने कमलनाथ के पीए के खिलाफ की शिकायत..

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Apr, 2024 02:18 PM

police reached the house of former chief minister kamal nath

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के PA के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है

भोपाल। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के PA के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस कमलनाथ के बंगले पर पहुंच गई है। बंटी साहू ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी और निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट ने अन्य पत्रकारों को मेरा कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपए का प्रलोभन दिया था। विवेक बंटी साहू ने पुलिस से शिकायत की है।

PunjabKesari
 जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के बंगले पर पुलिस पहुंच गई है। कमलनाथ के बंगले के बाहर पुलिस के 8 से 10 वाहन खड़े हुए हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने एक दिन पहले इस मामले की पुलिस से शिकायत की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!