भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में तस्करी! तलाशी में 58 पेटियां देसी प्लेन शराब बरामद...पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2026 05:32 PM

smuggling in a scorpio bearing the bjp flag 58 cartons of country liquor recove

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी पर जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में तस्करी की जा रही थी उस पर भारतीय जनता पार्टी ...

दतिया : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवैध शराब तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी पर जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में तस्करी की जा रही थी उस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पंडोखर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दबोह की ओर से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सालौन तिराहे पर नाकाबंदी कर दी और वाहन को रोकने की तैयारी की।

कुछ ही देर में तेज रफ्तार से आती सफेद रंग की स्कॉर्पियो दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने चकमा देते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी और मौके से भाग निकला। इसके बाद दतिया पुलिस ने उसका पीछा किया और बरका तिराहा, हसनपुर रोड के पास वाहन को घेर लिया।

खुद को घिरता देख चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस को मौके से स्कॉर्पियो वाहन और उसमें भरी वाहन की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे 58 पेटियां देसी प्लेन शराब बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन सहित कुल 8 लाख 32 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!