स्पा सेंटर में अचानक छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक सामग्री के साथ इस हाल में मिले 2 कपल

Edited By meena, Updated: 03 Mar, 2026 08:33 PM

two couples found in compromising condition during raid at spa centre in gwalior

ग्वालियर के फूलबाग क्षेत्र में शिर्डी के साइन बाबा मंदिर के पास अमंत्रा नाम के स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था...

ग्वालियर(अंकुर जैन) : ग्वालियर के फूलबाग क्षेत्र में शिर्डी के साइन बाबा मंदिर के पास अमंत्रा नाम के स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने अमंत्रा स्पा सेंटर से दो लड़की और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े है। छापामार कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर की शिकायत मिल रही थी,जिसके बाद पुलिस ने की छापामार कार्रवाई की है।

PunjabKesari

पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक नितिन खरे के अलावा दो लड़की और दो लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आपत्तिजनक हालत में मिले दो युवकों और स्पा सेंटर के मालिक नितिन खरे पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है, कि पकड़ी गई दोनों युवती थाईलैंड की रहने वाली है लेकिन एडिशनल एसपी विदिता डागर के मुताबिक अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा कि आखिर आपत्तिजनक हालत में मिली युवतियां कहां की हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!