Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2026 07:19 PM

आज़ाद समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर समिति सदस्य दामोदर यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा...
दतिया: आज़ाद समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर समिति सदस्य दामोदर यादव ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वे सेंवढ़ा विधान सभा भउआ राम पुरा में आज़ाद समाज पार्टी भीम आर्मी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को सामंतियों की पार्टी बताया, वहीं भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मनुवादियों की पार्टी करार दिया। उन्होंने ओबीसी और एससी समाज का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हक़ चाहते हो ओबीसी एससी के भाइयों तो नीले झंडे के नीचे आ जाओ।
दामोदर यादव ने संबोधन करते हुए कहा कि मैं सिद्ध करने के लिए तैयार हूं कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मनुवादियों की पार्टी है और कांग्रेस सामंतियों की पार्टी है। ओबीसी और एससी वर्ग के लोग अगर अपना हक लेना चाहते हो तो नीले झंडे के नीचे आ जाओ।
धीरेंद्र शास्त्री मोदी से भी ज्यादा पॉपुलर
इसके साथ ही किसान सम्मेलन में शामिल लोग सभी उस समय आश्चर्य में पढ़ गए जब दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को मोदी से भी ज़्यादा पॉपुलर बता दिया। उन्होंने कहा कि देश का नंबर 1 भीड़ जुटाने वाले शख्सियत धीरेंद्र शास्त्री है।