Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Apr, 2024 12:57 PM
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है।
रतलाम। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगा है। रतलाम के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कैलाश पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। कैलाश पटेल ने बुधवार को उज्जैन आए मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली है। आपको बता दें कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बुधवार की सुबह उज्जैन पहुंचे और यहां पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैलाश पटेल का भाजपा में स्वागत किया कैलाश पटेल ने कांग्रेस से सम्मान नहीं मिलना और संगठन द्वारा सहयोग न करने का आरोप लगाया है। कैलाश पटेल का कहना है कि कांग्रेस अपनी दिशा से भटक गई है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मध्य प्रदेश में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी में प्रदेश के हर इलाके में टूट देखने को मिल रही है।