Edited By Vikas kumar, Updated: 26 Jan, 2019 06:21 PM
जिले में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के चलते स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर आठ स्कूली बच्चे गर्म तेल में बुरी तरह झुलस गए। यह घटना बंडोल थाना के क्षेत्र झुरतरा स्कूल में घटित हुई ब...
सिवनी: जिले में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के चलते स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर आठ स्कूली बच्चे गर्म तेल में बुरी तरह झुलस गए। यह घटना बंडोल थाना के क्षेत्र झुरतरा स्कूल में घटित हुई बताई जा रही है।
बता दें कि शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर रसोई में घुस गई। जिससे वहां कढ़ाई में रखा तेल बच्चों पर उछल गया। इसकी चपेट में आठ बच्चे आ गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें नागपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बारे में सुनते ही ग्रामीणों ने शिक्षक की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।