Edited By suman, Updated: 15 Oct, 2018 12:51 PM
सतना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने बुजुर्ग की चप्पलों से पिटाई कर दी। स्टेशन पर इस नजारे को देखकर हरकोई हैरान रह गया। लेकिन जब महिला ने इसकी वजह बताई तो सभी ने बुजुर्ग को जमकर कोसा और महिला की सराहना की। महिला का आरोप है कि...
सतना: सतना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने बुजुर्ग की चप्पलों से पिटाई कर दी। स्टेशन पर इस नजारे को देखकर हरकोई हैरान रह गया। इस दौरान लोगों ने बुजुर्ग को छुड़ाने और महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था। इतने में एक अन्य महिला वहां डंडा लेकर आई और उसने भी बुजुर्ग की पिटाई करना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसकी वजह लोगों को बताई तो सभी ने बुजुर्ग को जमकर कोसा। महिला का आरोप है कि बुजुर्ग ने उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज की। इसके बाद गुस्साई महिला ने उसकी धुनाई कर डाली।
फर्जी टीटी बनकर भी कर चुका है वसूली
जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम ओपी शर्मा है और वह रेलवे का रिटायर्ड लोको पायलट है। इससे पहले भी पहले भी फर्जी टीटी बनकर कर वसूली कर चुका है। उसके खिलाफ जीआरपी व आरपीएफ में कई मामले दर्ज हैं।