BJP ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को दिया टिकट, किसी ने कहा ‘आतंकवादी’ तो कोई बोला वाह! वाह!!

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 18 Apr, 2019 01:00 PM

bjp gave ticket from bhopal to sadhvi pragya all comments

लबें समय से सभी को इंतजार था कि भोपाल से बीजेपी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेगी? साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम की घोषणा के बाद यह इंतजार खत्म हो गया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई। सिर्फ राजनीति से जुड़ी...

भोपाल: लबें समय से सभी को इंतजार था कि भोपाल से बीजेपी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करेगी? साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम की घोषणा के बाद यह इंतजार खत्म हो गया। उनके नाम की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई। सिर्फ राजनीति से जुड़ी हस्तियां ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया व साहित्य से जुड़े लोगों ने भी बीजेपी के इस फैसले पर अपनी राय दी है। जिनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री स्वरा भास्कर व जावेद अख्तर ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर सोशल मीडिया पर हमला बोला है।

PunjabKesari

स्वरा भास्कर
स्वरा ने साध्वी के बीजेपी पार्टी में शामिल होने की खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी पर टिप्पणी की है। स्वरा ने लिखा, '' लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की एक और बेहतरीन सूची, एक संभावित आतंकवादी, मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा। नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में भाजपा बिल्कुल नग्न है.''

PunjabKesari

जावेद अख्तर
जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी बीजेपी की ओर से साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिए जाने पर बयान दिया है। जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद वास्तव में अनुकरणीय है। साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों का संपूर्ण प्रसार हैं। वाह! वाह!! वाह !!!


PunjabKesari

अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार मुद्दे बदलने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री व भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने किया साध्वी प्रज्ञा का स्वागत
वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं साध्वी प्रज्ञा का भोपाल में स्वागत करता हूं। आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं मां नर्मदा से साध्वी के लिए  प्रार्थना करता हूं। नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें।

PunjabKesari


कौन है प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा सिंह 2008 में तब पहली बार चर्चा में आईं थीं, जब 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया। वह नौ साल तक जेल में रहीं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें लगातार 23 दिन तक गंभीर यातना दी गई थी। साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कछवाहा गांव में हुआ था। साध्वी प्रज्ञा भारती 2007 के आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में भी आरोपी थीं। हालांकि कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। इतिहास में स्नातकोत्तर उपाधि लेने के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी प्रज्ञा सक्रिय सदस्य रह चुकी हैं। उनका शुरुआत से ही राष्ट्रवादी संगठनों की तरफ रुझान था।

फिलहाल प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। कट्टर हिंदूवादी छवि वाली प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। प्रदेश की इस चर्चित सीट पर होने वाला यह महासंग्राम काफी रोचक होने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!