Edited By meena, Updated: 12 Jul, 2019 10:42 AM
प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के लिए जितने जिम्मेदार अपराधी है उतना ही पुलिस प्रशासन भी है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही कभी-कभी अनजाने में ही बड़े आपराधिक मामलों को बढ़ावा दे जाती है। ताजा उदाहरण इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस वाले आराम से...
इंदौर: प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के लिए जितने जिम्मेदार अपराधी है उतना ही पुलिस प्रशासन भी है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही कभी-कभी अनजाने में ही बड़े आपराधिक मामलों को बढ़ावा दे जाती है। ताजा उदाहरण इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस वाले आराम से सो रहे थे और चोरी की शिकायत लिखवाने आए युवक को बेरंग वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, कनाडिया गांव का एक युवक थाने में रिपोर्ट लिखाने गया था। उसके घर चोरी हो गई थी। युवक सुबह 7 बजे चोरी की रिपोर्ट लिखाने गया था। थाने पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाला सोता मिला। पुलिस वाले ने थाने की टेबल को ही बिस्तर बना रखा था। युवक ने जब रिपोर्ट लिखने के लिए कहा तो नींद में ही पुलिस वाले ने कहा-सुबह 10 बजे के बाद आना।
बता दें कि, कुछ दिन पहले इंदौर के पुलिस अधीक्षक देर रात औचक निरीक्षण पर निकले थे। उस दौरान भी कई थानों में ड्यूटी स्टाफ रात में सोता मिला था। उनके खिलाफ अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की थी।