Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Jan, 2019 06:26 PM
उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के करीब नौ जिलों में शीतलहर चलने का अनुमा...
भोपाल: उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में भी इसका असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर प्रदेश के करीब नौ जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान है। राजधानी भोपाल में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि कश्मीर में हो रही बर्फबारी ही प्रदेश में बढ़ रही ठंड की असली वजह है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के अंदर पारा और भी लुढ़क सकता है। छतरपुर जिले के खजुराहो में 2 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिछले एक सप्ताह से 10 डिग्री के पार चल रहा राजधानी भोपाल का तापमान सोमवार को 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
इन जिलों में चल सकती है शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, रीवा, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, उमरिया और बालाघाट में शीतलहर चलने की संभावना बताई जा रही है।