Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Dec, 2018 11:39 AM
प्रदेश की महाकाल नगरी में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक की आभार रैली में जमकर विवाद हुआ। यहां पर मंच में चढ़ने को लेकर कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई की पार्टी...
उज्जैन: प्रदेश की महाकाल नगरी में शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक की आभार रैली में जमकर विवाद हुआ। यहां पर मंच में चढ़ने को लेकर कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई की पार्टी कार्यकर्ता ने दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। झगड़े को बढ़ता देख पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मामले को शांत करवाया।
बता दें कि, तराना विधानसभा से विधायक महेश परमार ने जीत के बाद कायथा गांव में जनता को धन्यवाद करने की लिए आभार रैली का आयोजन किया था। इस रैली में बस स्टैंड क्षेत्र पर विधायक महेश परमार के लिए स्वागत मंच बनाए गए थे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने परमार का स्वागत किया। इसी बीच भारी संख्या में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए, जिनके साथ कांग्रेस के एक नेता ने दूसरे कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं में भी धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने मामले को शांत करवाया।