कांग्रेस ने जलाया पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला, भारत मे आने का किया विरोध

Edited By meena, Updated: 05 May, 2023 05:08 PM

congress burnt the effigy of pakistani foreign minister bilawal bhutto

कांग्रेस ने इंदौर में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला दहन किया

इंदौर (सचिन बहरानी): कांग्रेस ने इंदौर में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला दहन किया। कांग्रेस पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत में आने का विरोध कर रहे हैं। इंदौर शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि भारत के सबसे बड़े दुश्मन हजारों मां के लालों को शहीद करने वाले, हजारों बच्चों के सिर पर से पिता का साया हटाने वाले, ऐसे दुश्मन देश पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का दौरा एससीओ की मीटिंग में भारत में आने से देश के 140 करोड़ देश वासियों के मन में बड़ी पीड़ा है। हमारे सैनिक जो सीमा पर हमारे देश की रक्षा करते हैं। उनके सैनिक परिवार भी मन ही मन ऐसे दुश्मन देश के विदेश मंत्री के भारत आने से दुखी होंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार और मोदी सरकार दुश्मनों को लाल आंखें दिखाने और 56 इंच का सीना दिखाने की बात करती है। दूसरी ओर पाकिस्तान जैसे देश के विदेश मंत्री को भारत में आमंत्रित करती है। कांग्रेस पार्टी ने आज इसी के विरोध में बिलावल भुट्टो जरदारी के पुतले को जलाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष किया और केंद्र सरकार, भाजपा सरकार हाय हाय के नारे लगाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!