Edited By meena, Updated: 26 Apr, 2024 09:54 AM
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है...
कटनी(संजीव वर्मा): लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यहां कटनी से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया सहित महापौर प्रत्याशी रह चुकी श्रेया खंडेलवाल भाजपा में शामिल हो गई। उनके साथ कार्यवाहक अध्यक्ष रौनक खंडेलवाल, मप्र युवा कांग्रेस के सचिव अंकित सिंघानिया, मुकेश पाठक, आकाश तिवारी आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन्हें पन्ना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त दत्त शर्मा ने सदस्यता दिलवाई।
सदस्यता लेने के बाद शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया और श्रेया खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए देश के विकास, गरीबों के लिए चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं एवं उनके कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।