Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Apr, 2024 01:48 PM
जबलपुर जिले में एक भाजपा नेता पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक भाजपा नेता पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया आपको बता दें की घटना अधारतला थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला किया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। आपको बता दें की भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी शहर में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी के बयान दर्ज करने के बाद वसीम अंसारी , वसीम अली और मोनू अंसारी को पकड़ लिया है। वसीम के खिलाफ मंगल सिद्दीकी ने शिकायत की थी। इसी का बदला लेने के लिए वसीम ने भाजपा नेता पर चाकू से हमला किया और उनको घायल करके आरोपी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है मंगल सिद्दीकी ने नशे के कारोबार का विरोध किया था इसी बात को लेकर उन पर हमला किया गया है।